नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने एसपी ऑफिस में हस्ताक्षर बोर्ड लगाया गया

ग्वालियर। “नशे से दूरी है जरूरी“ जन-जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के लिए हस्ताक्षर बोर्ड लगाया गया जिसका शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर किया। उनके द्वारा लोगों से नशे से दूरी है जरूरी बोर्ड पर हस्ताक्षर कर कर पुलिस के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों व थानों में व्हाइट बोर्ड लगवाए गये है जिस पर सभी नागरिक अपने हस्ताक्षर करें और संकल्प लंे न केवल अपने आप को बल्कि अपने परिवार व रिष्तेदारों को भी नषे से मुक्त करने का संकल्प लें। ग्वालियर को नषा मुक्त बनाने में सामाजिक संगठन, व्यावसायिक संगठन, स्कूल-कॉलेज व छात्रावास तथा अन्य संगठनों द्वारा भी इस प्रकार का अभियान चलाकर ग्वालियर पुलिस का नशा मुक्त प्रदेश बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर अति. महाधिवक्ता म.प्र. हाईकोर्ट अंकुर मोदी, एएसपी सुमन गुर्जर, सीएसपी विष्वविद्यालय हिना खान, डीएसपी मुख्यालय रोबिन जैन, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भी नषा मुक्ति जागरूकता बोर्ड पर हस्ताक्षर कर लोगों को नषे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

Next Post

सड़क पर हुई बहस के बाद घर में घुसकर किया पथराव, चलाई गोलियां

Thu Jul 24 , 2025
ग्वालियर। ट्रैफिक जाम में हॉर्न बजाने से नाराज बाइक सवार व उसके साथियों ने पहले झगड़ा किया। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन बाइक सवार अपने साथियों के साथ देर रात युवक के घर पहुंचा। जमकर मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। इतना ही नहीं कट्‌टे से दो […]

You May Like