सड़क पर हुई बहस के बाद घर में घुसकर किया पथराव, चलाई गोलियां

ग्वालियर। ट्रैफिक जाम में हॉर्न बजाने से नाराज बाइक सवार व उसके साथियों ने पहले झगड़ा किया। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन बाइक सवार अपने साथियों के साथ देर रात युवक के घर पहुंचा। जमकर मारपीट करते हुए पथराव कर दिया।

इतना ही नहीं कट्‌टे से दो फायर किए गए। गोलियां चलाने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना नाका चंद्रवदनी गली नंबर-2 की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

झांसी रोड नाका चंद्रवदनी गली नंबर-2 निवासी विवेक शाक्य किसी काम से पुरानी कलारी इलाके में जा रहा था। इलाके में ट्रैफिक जाम था। विवेक बाइक हॉर्न बजाते हुए आगे बढ़ रहा था। विवेक के आगे नाका पर ही रहने वाला साैरभ परिहार भी जाम में फंसा था। रात 12 बजे सौरभ अपने साथी अभिषेक मिलन जाटव, भाई शिवम परिहार के साथ विवेक के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विवेक और उसके परिजन ने अपशब्द कहने से मना किया तो हमलावरों ने उनके घर में घुसकर पहले तो पथराव किया। जिससे विवेक सहित दो लोग पत्थर लगने से घायल हो गए। हमलावरों ने विवेक व उसके परिजन की मारपीट की और हवा में गोलियां चलाते हुए भाग गए।

Next Post

स्मैक की लत में फंसकर एक और युवक की मौत

Thu Jul 24 , 2025
ग्वालियर। भितरवार थाना क्षेत्र में स्मैक के नशे की लत में फंसकर एक और युवक की मौत हो गई। नशे की लत से बुरी तरह घिरे युवक ने अपने ही घर पर फांसी लगा ली। यह ग्राम सांखनी की घटना है। पुलिस जांच में जुटी है। Facebook Share on X […]

You May Like