बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना शुरू

पटना, 03 अगस्त (वार्ता) बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से ए.एन.कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई।

जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना केंद्र पर चाकचौबंद त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार पुलिस तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है।

मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी तथा स्ट्रांग रूम को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है।

बांकीपुर विधानसभा सीट के लिये 30 जुलाई को मतदान कराया गया था, जिसमे 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतगणना में होगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण बांकीपुर सीट रिक्त हुई थी, जिसके चलते यह उपचुनाव कराया गया। इसकी मतगणना आज पूरी होनी है, जबकि चुनाव प्रक्रिया चार अगस्त को पूरी हो जाएगी।

 

 

Next Post

दतिया उपचुनाव: पहले राउंड में भाजपा के आशुतोष तिवारी 1,184 वोटों से आगे

Mon Aug 3 , 2026
दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने बढ़त बना ली है। पहले राउंड की मतगणना में आशुतोष तिवारी को 4,651 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम को 3,367 मत प्राप्त हुए। अन्य उम्मीदवारों के […]

You May Like

मनोरंजन