दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने बढ़त बना ली है। पहले राउंड की मतगणना में आशुतोष तिवारी को 4,651 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम को 3,367 मत प्राप्त हुए।
अन्य उम्मीदवारों के खाते में कुल 1,917 वोट आए हैं। पहले राउंड के अंत में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी कांग्रेस प्रत्याशी पर 1,184 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
