वर्षा से पहले 13 जर्जर भवनों पर होगी कार्रवाई

सतना: नगर पालिक निगम सतना क्षेत्रांतर्गत चिन्हित 13 जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों पर वर्षा ऋतु से पूर्व कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश डॉ. शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

आयुक्त ने निर्देशित किया है कि ऐसे भवन, जो बारिश के दौरान आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं, उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी कर त्वरित कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से जर्जर भवनों को हटाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी।

आयुक्त महोदय ने नागरिकों से अपील की है कि जर्जर भवनों के आसपास सावधानी बरतें तथा किसी भी संभावित खतरे की सूचना तत्काल निगम प्रशासन को उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाकर जनहानि की संभावना को रोका जा सके।

Next Post

ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज

Fri May 29 , 2026
सतना: गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश और प्रदेश में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी। पर्व को लेकर बुधवार को ही मस्जिदों, ईदगाहों और घरों में तैयारियां पूरी कर […]

You May Like