प्योंगयांग में राजनयिक कार्यालय खोलेगा स्विट्जरलैंड

बर्न, 29 अक्टूबर (वार्ता) स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने गुरुवार को उत्तर कोरिया पहुंचकर कहा कि स्विट्जरलैंड प्योंगयांग में राजनयिक कार्यालय खोलेगा।

श्री कैसिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “प्योंगयांग पहुंच गया हूं। स्विट्ज़रलैंड, प्योंगयांग से उत्तर कोरिया के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने और हमारे मध्यस्थता प्रयासों का समर्थन करने के लिए एक राजनयिक कार्यालय खोलेगा।”

उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड उत्तर कोरिया के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने और अपने सद्भावना प्रयासों को समर्थन देने के लिए वहां एक राजनयिक कार्यालय खोलेगा।

श्री कैसिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए संवाद बेहद महत्वपूर्ण है।

Next Post

यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमला, 13 लोगों की मौत

Thu Oct 29 , 2026
कीव, 29 अक्टूबर (वार्ता) यूक्रेन के मध्य क्षेत्र स्थित निप्रो शहर के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह रूसी ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर के महापौर बोरिस फिलातोव ने हमले के कुछ ही देर बाद […]

You May Like