रेलवे स्टेशन में नवजात बच्चे को छोड़कर महिला लापता 

नरसिंहपुर। रेलवे स्टेशन पर आज 3 अक्टूबर की सुबह एक अज्ञात महिला नवजात बच्चे को छोड़कर लापता हो गई। दिल्ली से लौटे एक दंपती को बच्चा सौंपने के बाद महिला बाथरूम जाने का बहाना बनाकर चली गई और वापस नहीं लौटी। बच्चे को छोड़कर जाने वाली महिला की खोज में रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी ही बाधक बन गये, यहां के सभी 36 सीसीटीवी कैमरे एक साथ मरम्मत के लिए कई दिनों से भेजे गये हैं।

सिवनी जिले के आदेगांव निवासी रामजी डेहरिया अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लौटे थे और स्टेशन पर सिवनी जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला उनके पास आई और बच्चे को पकड़ाकर बाथरूम जाने की बात कहकर वहां से चली गई।

स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि नवजात की उम्र लगभग 4 से 5 दिन है। दंपती की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है, जबकि दंपती ने सुबह 9 बजे स्टेशन प्रशासन को जानकारी दी।

कैमरे खराब, घटना रिकार्ड नहीं

फिलहाल, मामले की सूचना सिविल थाना और जिला प्रशासन को दे दी गई है। स्टेशन प्रबंधन के अनुसार, स्टेशन पर लगे 36 कैमरे मरम्मत के लिए भेजे गए हैं, जिसके कारण घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी है। मामले में आगे की कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशानुसार की जाएगी।

Next Post

सिरप से बच्चों की मौत का मामला: फार्मास्यूटिकल्स पर छापा

Fri Oct 3 , 2025
जबलपुर। छिंदवाड़ा में एक महीने के अंदर किडनी फेल होने के कारण मासूम बच्चों की लगातार हो रही मौतों से हड़कंप मच हुआ हैं। शुरूआत में ये मौसमी बुखार के सामान्य मामले लग रहे थे। लेकिन अब ये मामले जानलेवा रूप ले चुके हैं। इस बीच दिल्ली से आयी जांच […]

You May Like