जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक नौ में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर गला दबा दिया। महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक सीता चौधरी निवासी वार्ड क्रमांक 09 इमलहापुरा सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि करीब 10 बजे पति इंद्र कुमार चौधरी घर आया तो उसने कहा कि घर में रखा गेहूं बेचकर शराब क्यों पी लेते हो। इसी बात को लेकर पति ने उसके साथ हाथ घूसों से मारपीट की। गर्दन पकडक़र गला दबा दिया जिससे उससे चोटेें आ गई। ससुर आशाराम, सास विमला बाई ने बीचबचाव किया तो जान से मारने की धमकी दी।
