मड़ीखेड़ा और मोहिनी सागर बांध के गेट खुले, सिंध नदी उफान पर, सेवढ़ा-भिंड मार्ग ठप्प

शिवपुरी: नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने से शिवपुरी जिले के मड़ीखेड़ा और मोहिनी सागर बांध में पानी की आवक तेज हो गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण दोनों बांधों के गेट खोलकर करीब 951 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे सिंध नदी उफान पर आ गई है।सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने से सेवढ़ा कस्बे में स्थित पुल पर पानी आ गया है। नदी पुल के ऊपर से बह रही है, जिससे सेवढ़ा-भिंड मार्ग पूरी तरह ठप्प हो गया है।

भिंड, सेवढ़ा और आसपास के दर्जनों गांवों का आपसी संपर्क टूट गया है।नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। हालात पर निगरानी रखने के लिए प्रशासनिक टीमें सक्रिय हैं।

Next Post

दो बाईकों की भिड़ंत में 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Mon Jul 7 , 2025
भिंड: ग्वालियर-इटावा हाईवे पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर पिता, बहन और 3 महीने के भांजे के साथ जा रहा युवक बुरी तरह घायल हो गया। मेहगांव थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। Facebook Share on […]

You May Like