नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को केरल के दौरे पर रहेंगे और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरे में श्री राधाकृष्णन माता अमृतानंदमयी मठ की प्रमुख माता अमृतानंदमयी के 73वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कोल्लम में आयोजित ‘विश्व सेवा दिनम’ समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में मठ के वार्षिक कार्यक्रमों का आयोजन और मानवीय कल्याण की कई पहलों का शुभारंभ भी किया जाएगा।
उपराष्ट्रपति कल तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्नातक दिवस समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
