
सिंगरौली । बलियरी स्थित राखड़ ऐश डैम क्षेत्र में सड़क पर पानी गिराने के कार्य के दौरान एक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार लोलरी देवी शाह उम्र 60 वर्ष निवासी गैस फैक्ट्री रोड बलियरी सड़क पर पैदल अपने घर से दुकान की ओर सामान लेने के लिए जा रही थी, टैंकर द्वारा पानी गिराने का कार्य किया जाता है। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से वे घायल हो गईं। जहाँ आनन-फानन में घायल महिला के बेटे प्रेमलाल शाह ने मिश्रा नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है। प्रशासन को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं के बाद केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। परिजनों के अनुसार संबंधित वाहन उपेश जायसवाल का बताया जा रहा है, जबकि वाहन चालक करन केवट घटना के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। टैंकर वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 0498 है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
