सांसद ने एनएच 39 निर्माण कार्य का किया निरीक्षण 

सिंगरौली । संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा कर निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सांसद ने निर्माण एजेंसी के साइट कैंप, मशीनरी तथा कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर आवागमन सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सांसद ने कहा कि एनएच-39 सीधी एवं सिंगरौली सहित पूरे क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा है। सांसद ने कहा कि इस बार सड़क का निर्माण कई स्तर पर एक साथ चलेगा, जिसमें बड़े स्ट्रक्चरल वर्क के लिए अलग टीम तथा सर्फेस वर्क के लिए अलग टीमें काम करेंगी, ब्लाइंड प्वाइंट पर पहले काम होंगे, ताकि बरसात में आवागमन बाधित न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

पेपर लीक करने वालों को फांसी की सजा हो: संध्या

Sun Jun 7 , 2026
सिंगरौली । भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस पर देश के कई स्थानों पर रैली एवं आम सभा का आयोजन हुआ। जिले में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला के नेतृत्व में विशाल रैली माजन मोड़ से प्रारंभ होकर कॉलेज चौराहा से अंबेडकर चौक से गुजरते […]

You May Like