
ग्वालियर। आईटीएम कैंपस में ‘एनुअल कल्चरल वीक‘ का आयोजन किया गया। जहां संस्थान के विभिन्न क्लबों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। एनुअल कल्चरल वीक के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस यूनिवर्स-2025 शिविका सिंह, प्रसिद्ध फेशन डिजाइनर राधिका बिंदल शामिल हुईं। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. योगेश उपाध्याय, रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह, डीन अकेडमिक डॉ. रंजीत सिंह तोमर, डीन एसओईटी प्रोफेसर डॉ. मुकेश पांडे, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. तृप्ति पाठक सहित विभिन्न विभागों के डीन, एचओडी, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विभिन्न क्लब साहित्य क्लब, फाइन आर्ट्स क्लब, डांस क्लब, म्यूजिक क्लब, थिएटर क्लब, फिल्म क्लब, साइंस एवं ईको क्लब, डिबेट क्लब द्वारा यह आयोजन किया गया। कल्चरल वीक का शुभारंभ फेशन-शो के साथ हुआ जिसकी थीम ‘टाइमलेस थ्रेड‘ रही। इसके अलावा माइम, स्टिक, स्पॉट फोटोग्राफी, शॉर्ट मूवी मेकिंग, लाइट वोकल-वेटसर्न-क्लासिक सिंगिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, समूह नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ, सुलेख एवं ईको फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन संस्थान के विभिन्न ऑडिटोरियम एवं ब्लाको में किया गया। छात्र-छात्राओं उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कैलीग्राफी में श्रीजा, मॉडल में शिवम, पोस्टर निर्माण में वंशिका, स्पॉट फोटोग्राफी में मोहिनी, स्पॉट रील मेकिंग में याशिका, वाद-विवाद में शुभांगी ने पाया प्रथम स्थान
एनुअल कल्चरल वीक‘ के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के तहत -कैलीग्राफी प्रतियोगिता में श्रीजा प्रसाद प्रथम, वेदिका सिंह द्वितीय और प्रज्ज्वल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
