खेत पर काम कर रहे युवक को जहरीले सांप ने डसा, नाव से गांव लाए; अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

नीमच। खेत पर मजदूरी करने गए 27 वर्षीय युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना नीमच सिटी थाना क्षेत्र के सिरखेड़ा गांव की है। सांप के डसने के बाद खेत से गांव तक युवक को लाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरखेड़ा निवासी ओमप्रकाश पिता नानूराम बुधवार दोपहर खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के समय उनकी पत्नी भी खेत पर मौजूद थी। पत्नी से सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और ओमप्रकाश को गांव तक लाने का प्रयास किया। खेत और गांव के बीच पानी भरा होने के कारण उन्हें नाव के जरिए गांव तक लाना पड़ा।

इसके बाद परिजन ओमप्रकाश को उपचार के लिए नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में शोक का माहौल है। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। नीमच सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

जिंस बाजार में चौतरफा तेजी , दाल और तेल बाजार में थोक भावों में अच्छी खासी बढ़त

Thu Oct 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को दालों और खाद्य तेलों के भावों में अच्छी खासी तेजी दर्ज की गयी। गेहूं और चावल के भाव में भी हल्की से औसत दर्जे की तेजी का रुख देखा गया। चीनी और गुड़ के भाव में भी तेजी […]

You May Like