
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत सर्वाेदय नगर में बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। रांझी थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक घायल हुआ।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि लिंगराज कोरी 22 वर्ष निवासी सर्वाेदय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है देर रात्रि अन्ना मोहल्ला निवासी गणेश केवट उर्फ बिलाल आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर विवाद करने लगा, गणेश केवट ने अपने जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया वह पीछे हट गया फिर से चाकू हमला कर बाएं पैर की जाँघ मे 2 जगह चोट पहुंचा दी, इसी प्रकार रांझी थानाक्षेत्र में बिट्टू कोल 34 वर्ष निवासी खेरमाई मोहल्ला गोकलपुर पर सचिन सोंधिया ने चाकू से हमलाकर चोट पहुॅचा दी।
