
जबलपुर। अधारताल पुलिस ने अधारताल तालाब के पास दबिश देकर राहुुल कोल उर्फ गोलू पिता छोटेलाल कोल 26 वर्ष निवासी दुर्गा नगर ग्वारीघाट को पकड़ा, जिसके कब्जे से सुअरमार बम जप्त हुआ। आरोपी राहुल कोल उर्फ गोलू के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
