
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं बेलबाग पुलिस ने दंगल मैदान पानी की टंकी के पास दबिश देते हुए मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त तस्कर मोह. मआज गनी उम्र 22 वर्ष निवासी वैजनाथ पारा रायपुर थाना मोहधापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 3 किलो 144 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
