
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत अभिनंदन होटल में बिल भुगतान के बाद जबरन एक हजार की मांग करने पर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच हंगामा खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने धमकाते हुए ग्राहकों के साथ मारपीट कर दी, इसके बाद मामले की एफआईआर मदन महल थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने रविकांत तिवारी की रिपोर्ट पर कर्मचारी, अनूप परिया, अमित परिया अन्य पर प्रकरण दर्ज किया है।
