आज 600 बेटियों को मिलेगी टेक्नोलॉजी की सौगात

उज्जैन: आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो गए है, इस अवसर पर सीएम की दक्षिण विधानसभा के विजयराजे शासकीय विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस का आज शुभारंभ होगा. उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर समेत प्राचार्य और एचडीएफसी बैंक के अधिकारी कन्याओं को स्मार्ट क्लास की सौगात देंगे.

नवभारत से चर्चा में एचडीएफसी के अधिकारियों ने बताया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन 25 मार्च को एक संकल्प लिया गया था कि कन्या विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस स्थापित किए जाएंगे. अब एमपी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर उस प्रोजेक्ट को धरातल पर आज उतारा जा रहा है, जिसमें बेटियां आधुनिक संसाधनों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सके.

शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति
स्कूल के प्राचार्य सनत व्यास ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के अधिकारी कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व के तहत इस नवाचार को मूर्त रूप देते हुए उज्जैन के 6 शासकीय कन्या विद्यालयों का चयन किया है, जिनमें आधुनिक डिजिटल कक्षाओं की व्यवस्था की जा रही है. शिक्षा के क्षेत्र में यह डिजिटल क्रांति है.

आज 2 बजे स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
इसी क्रम में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विजयराजे कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फ्रीगंज घास मंडी क्षेत्र में शनिवार को दोपहर 2 बजे स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम का शुभारंभ किया जाएगा. कार्यक्रम में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर, विद्यालय प्राचार्य सनत कुमार व्यास तथा एचडीएफसी बैंक के अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

600 से अधिक छात्राओं को मिलेगा लाभ
विद्यालय में 9 वीं से 12वीं तक अध्ययनरत 600 से अधिक बच्चियों को अब डिजिटल माध्यम से पढ़ाई का लाभ मिल सकेगा. परंपरागत पद्धति के साथ-साथ डिजिटल बोर्ड, हाई-टेक स्क्रीन और स्मार्ट फर्नीचर से सुसज्जित ये कक्षाएँ छात्राओं को स्मार्ट वर्क की ओर प्रेरित करेंगी. सभी कक्षाओं को वाई-फाई सुविधा से लैस किया गया है, साथ ही डिजिटल बोर्डों को ऑपरेट करना भी छात्राएँ स्वयं सीख चुकी हैं. आवश्यकता पड़ने पर टेक्नीशियन की व्यवस्था भी की गई है.

स्लोगन और सुंदर चित्रावली
बैंक की ओर से सभी स्मार्ट क्लासेस में महापुरुषों के प्रेरक चित्र, आकर्षक पेंटिंग, मोटिवेशनल स्लोगन तथा उपयोगी शैक्षणिक कंटेंट वाले बोर्ड लगाए गए हैं. इससे कक्षाओं का वातावरण अधिक प्रेरणादायक और आधुनिक बन गया है. शिक्षकों का कहना है कि डिजिटल माध्यम से पढ़ाने में आनंद आ रहा है, वहीं छात्राएँ नई तकनीक को लेकर उत्साहित और रोमांचित हैं.

उज्जैन के छह विद्यालयों में शुरू हुआ कार्य
एचडीएफसी बैंक ने उज्जैन के जिन छह विद्यालयों का चयन किया है, उनमे गंगेड़ी कन्या विद्यालय,करोहन कन्या विद्यालय, महाराजवाड़ा ,एयरवास, फ्रीगंज स्थित विजयराजे कन्या विद्यालय सहित अन्य दो संस्थाएं भी शामिल हैं. इन सभी स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट डिजिटल क्लासेस तैयार की जा रही हैं, जिससे जिले की हजारों छात्राओं को आधुनिक शिक्षा का सीधा लाभ मिलेगा.

Next Post

पत्नी की आईडी पर हिन्दू युवती के साथ होटल में ठहरा था मुस्लिम डॉक्टर

Sat Dec 13 , 2025
उज्जैन: गदा पुलिया क्षेत्र की होटल में मुस्लिम डॉक्टर हिन्दू युवती के साथ ठहरा हुआ था। हिन्दूवादी संगठन को लव जिहाद की खबर मिली तो होटल पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि हिन्दू युवती की आईडी के स्थान पर डॉक्टर ने अपनी पत्नी के […]

You May Like