
ब्यावरा। सुठालिया रोड पर घुरेल जोड़ के यहां सडक़ किनारे खड़े डम्पर से एक बाईक टकरा गई, दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक का प्राणांत हो गया.
जानकारी के अनुसार ग्राम टोंका निवासी युवक राजेश धनगर उम्र 25 वर्ष अपनी ससुराल कोलूखेड़ी गया हुआ था. जब वह बाईक से वापस अपने गांव लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया.
सडक़ किनारे खड़े डम्पर से बाईक की जोर की भिडं़त हो गई. दुर्घटना में युवक को सिर में गंभीर चोट आने पर ब्यावरा स्थित सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. सोमवार को युवक का पीएम होने के बाद पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया. तत्पश्चात युवक का गांव में अंतिम संस्कार किया गया.
रक्षाबंधन मनाने आया था गांव
जानकारी के अनुसार युवक इंदौर में स्थित एक प्रायवेट कंपनी में कार्य करता था. वह रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर अपने गांव आया हुआ था. भुजरिया पर वह अपनी ससुराल कोलूखेड़ी गया हुआ था. वहां से लौटते समय यह घटना हो गई. युवक के पिता गोपाल धनगर गांव में चौकीदार है. राजेश परिवार का एकलोता पुत्र था. युवक की मौत से समूचे गांव में गहरा शोक छा गया.
