ग्वालियर: नगर निगम द्वारा समय पर कार्य पर उपस्थित न होने एवं कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं करने पर सहायक राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी धवलकर के विरुद्ध लघु शास्ति अधिरोपित की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धवलकर को संपत्तिकर शाखा में आवक-जावक लिपिक का दायित्व सौंपा गया था, लेकिन वे कई बार निर्धारित समय पर कार्य पर उपस्थित नहीं हुईं। इस संबंध में कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 10 के अंतर्गत एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्रवाई की गई है।
Next Post
शिवराज यादव को भाजयुमो का जिला अध्यक्ष बनाया गया
Fri Aug 21 , 2026
ग्वालियर:भारतीय जनता युवा मोर्चा के 12 जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। ग्वालियर ग्रामीण से शिवराज यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जारी की गई सूची में 12 जिला अध्यक्ष और 9 महामंत्रियों के नाम शामिल हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने यह घोषणा की […]

You May Like
-
2 years ago
सीपीए ऑस्ट्रेलिया और एसोचैम ने की साझेदारी
-
7 months ago
एमपी स्टेट बार की नामांकन राशि वापस नहीं की जाएगी