
भिंड। भिंड के बरासो थाना क्षेत्र के चितावली गांव में आज शुक्रवार की शाम झिलमिल नदी में नहाते समय एक ही परिवार के दो बच्चे डूब गए। दोनों दो दिन पहले ग्वालियर से दादा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गांव आए थे। दोनों चचेरे भाईयों के नदी में डूबने के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाश जारी है।
