
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में मार्ग से वाहन हटाने के नाम पर आरक्षक द्वारा अधिवक्ता से अभद्रता, अवैध वसूली किए जाने के आरोप में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या अधिवक्ता पहुंंचे गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।आक्रोशित अधिवक्ता गोहलपुर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान थाना प्रभारी और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई है। अधिवक्ता एफआईआर और आरक्षक को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए है।
