सतना की विज्ञान नाटिका ने संभाग में मारी बाजी


सतना : विज्ञान तकनीक नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती सतना की विज्ञान नाटिका ईवी पहियों पर सवार ऊर्जा क्रांति ने रीवा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस सफलता के साथ ही नाटिका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है.उत्कृष्ट उमा विद्यालय व्यंकट क्र. 1 के उमा शिक्षक डॉ. रामानुज पाठक द्वारा लिखित और निर्देशित विज्ञान नाटिका ईवी पहियों पर सवार ऊर्जा क्रांति को रीवा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में न सिर्फ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, बल्कि इसे खासी सराहना भी मिली. डॉ. पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि नाटिका में इस वैज्ञानिक अवधारणा को समझाया गया है कि पेट्रोल-डीजल के स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्याप्त नहीं है.

बल्कि वास्तविक ऊर्जा क्रांति तभी संभव है जब उन्हें चार्ज करने के लिए उपयोग होने वाली बिजली का स्त्रोत भी स्वच्छ और नवीकरणीय हो. संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब यह नाटिका 17-18 नवंबर को राज्य विज्ञान संस्थान जबलपुर में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रीवा संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी. नाटिका की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सलोनी शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्र. 1 के प्राचार्य कमलेश सिंह, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी प्रमोद तिवारी द्वारा हर्ष व्यक्त किए जाने के साथ ही पूरी टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं.

Next Post

पा. रंजीत की 'वेट्टुवम' पोंगल 2027 पर होगी रिलीज

Sat Oct 31 , 2026
मुंबई, 31 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक पा. रंजीत की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ पोंगल 2027 के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आर्या, शोभिता धूलिपाला और कलैयारासन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज की […]

You May Like