कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का सम्मान

सागर:अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित भगवान लव-कुश जन्म उत्सव एवं सम्मान समारोह में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी है और यदि युवाओं को अच्छी शिक्षा, संस्कार, कौशल और अवसर मिलें तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश को आगे ले जा सकते हैं।मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बच्चों की शिक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल भवन बनाने से शिक्षा बेहतर नहीं होती, बल्कि बच्चों को आधुनिक संसाधन, बेहतर वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना भी जरूरी है। मंत्री ने युवाओं से कहा कि आज के समय में केवल सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा करना ही सफलता का रास्ता नहीं है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता और आधुनिक व्यवसाय के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हमारे युवा पढ़ें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें, खेलों में आगे बढ़ें, तकनीकी शिक्षा प्राप्त करें और रोजगार के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बनें।” उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को अवसर देने के लिए खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना सिखाते हैं। सरकार और समाज दोनों का दायित्व है कि युवाओं को सकारात्मक दिशा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं। राजपूत ने कहा कि हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। शिक्षा, खेल, प्रशासन, चिकित्सा, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प होना चाहिए कि हरेक बेटी को शिक्षा मिले, हरेक बेटी को सम्मान मिले और बेटी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। उन्होंने कहा कि जब बेटी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेगी तो परिवार मजबूत होगा और परिवार मजबूत होगा तो समाज तथा राष्ट्र भी मजबूत होगा।मंत्री श्री म राजपूत ने कहा कि भगवान लव-कुश जन्मोत्सव केवल किसी एक समाज के गौरव का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है। हमें समाज के बीच दूरी नहीं, बल्कि संवाद और भाईचारा बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा “विवाद नहीं, संवाद हो। भेदभाव नहीं, समरसता हो। हम सभी मिलकर समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढे।कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही समाजहित, सामाजिक सेवा, शिक्षा,डाॅक्टर,वकील एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के इस आयोजन में नरयावली विधानसभा के विधायक प्रदीप लारिया, ग्वालियर लोकसभा सांसद भारत सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महामंत्री कुशवाहा समाज अर्जुन पटेल, महासचिव नारायण सिंह कुशवाहा, विदिशा से राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश ग्वालियर, राजेश कुशवाहा, हरदा से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान लव-कुश के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

Next Post

राहुल गांधी के कार्यक्रम को भाजपा ने बताया स्टैंडअप कॉमेडी शो, 'मां' शब्द विवाद पर घमासान

Mon Sep 21 , 2026
भोपाल: भाजपा ने कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ‘झूठ की गूंज’ और स्क्रिप्टेड बताया। आरोप लगाया कि मंच से ‘मां’ शब्द का मजाक उड़ाया गया, जो आपत्तिजनक है। भाजपा ने कहा कांग्रेस की डिक्शनरी में मां-बहन-बेटी का सम्मान नहीं। कार्यक्रम को मिमिक्री-कॉमेडी शो बताते हुए एक्सपोज होने की […]

You May Like