छिंदवाड़ा में कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम 79.0 प्रतिशत और कक्षा 12वी का परिक्षा परिणाम 81. 9 प्रतिशत रहा

छिंदवाड़ा। आज कक्षा 10वी और 12वी के परिक्षा परिणाम घोषित किया गया. इस वर्ष शासकीय स्कूलों ने निजी स्कूल के परिक्षा परिणाम में पछाड़ दिया.कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम 79.0 प्रतिशत और कक्षा 12वी का परिक्षा परिणाम 81. 9 प्रतिशत रहा. कक्षा 10 वी में जिले भर के 13 बच्चों ने मैरिट सूची में अपना नाम दर्ज किया है वही कक्षा 12 वी में जिले के 5 बच्चों ने मैरिट सूची में अपना नाम र्द किया है. 10 वी की परीक्षा में इस वर्ष जिले के 23775 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिसमें प्रथम श्रेणी मे 12880 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5789 विद्यार्थी, तृतीय श्रेणी में 101 विद्यार्थी कुल 18770 विद्यार्थियों द्वारा सफलता प्राप्त की गई तथा जिले का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 79.0 प्रतिशत रहा. इसी तरह हायर सेकेण्डरी परीक्षा में इस वर्ष जिले के 17879 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिसमें प्रथम श्रेणी मे 11742 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 2874 विद्यार्थी, तृतीय श्रेणी में 19 विद्यार्थी कुल 14635 परीक्षार्थियों द्वारा सफलता प्राप्त की गई तथा जिले का हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम 81.9 प्रतिशत रहा. विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी हाईस्कूल परीक्षा के नियमित परीक्षार्थियों में छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी है, उत्तीर्ण छात्रों का परीक्षाफल 73.8त्न तथा उत्तीर्ण छात्राओं का परीक्षाफल 83.5 प्रतिशत रहा है. इसी तरह हायर सेकेण्डरी परीक्षा के नियमित परीक्षार्थियों में भी छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी है, उत्तीर्ण छात्रों का परीक्षाफल 80 प्रतिशत तथा उत्तीर्ण छात्राओं का परीक्षाफल 83.3 प्रतिशत रहा है.

अशासकीय स्कूलों का 70.67 प्रतिशत रहा ०००००

घोषित परीक्षा परिणामों में इस वर्ष जिले की शासकीय संस्थाओं ने अशासकीय शिक्षण संस्?थाओं को पछाड़ते हुये बाजी मारी. हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में शासकीय शिक्षण संस्थाओं का परीक्षा परिणाम 85.43 प्रतिशत तथा अशासकीय शिक्षण संस्थाओं का परीक्षा परिणाम 70.43 प्रतिशत रहा । इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणामों में शासकीय शिक्षण संस्थाओं का परीक्षा परिणाम 81.51 प्रतिशत तथा अशासकीय शिक्षण संस्थाओं का परीक्षा परिणाम 70.67 प्रतिशत रहा. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी हाईस्कूल परीक्षा की प्रदेश प्रावीण्य सूची में जिले के 13 परीक्षार्थियों एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा की प्रदेश प्रावीण्य सूची में 05 परीक्षार्थियों द्वारा स्थान प्राप्त किया गया.

कक्षा 10 वी : प्रदेश की सूची में मिला स्थान ००००

कक्षा 10 वी के परिक्षा परिणाम में सौंसर के शासकीय सांदीपनी स्कूल की निकिता फरकासे ने 497 अंक अर्जित कर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया, छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की अक्षरा ओक्टे ने 495 अंक अर्जित कर पांचवा स्थिान पाया, छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की आभा शर्मा ने 495 अंक अर्जित कर पांचवा स्थिान पाया, सौंसर के शासकीय सांदीपनी स्कूल के मोहित गुलमुले ने 494 अर्जित कर छ: स्थान पाया, चौरई के ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद की प्रज्ञा माहोरे ने 493 अंक अर्जित कर सातवा स्थान पाया, पाढुंर्णा के शासकीय सांदीपनी स्कूल हर्षदा विरखरे ने 493 अंक अर्जित कर सातवा स्थान पाया. छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अभिषेक बोवड़ ने 493 अंक अर्जित कर सातवा स्थान पाया, सौंसर के बोरगांव के लिटिल स्पेट स्कूल आदर्श मानेराव ने 492 अंक अर्जित कर आठवां स्थान पाया, छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के गार्गी पराड़कर ने 492 अंक अर्जित कर आठवां स्थान पाया, पाढुंर्णा के सरस्वती शिशु मंदिर तीगांव के निशांत वानखेड़े ने 490 अंक अर्जित कर दसवा स्थान पाया, मोहखेड़ के शासकीय स्कूल सांवरी के तन्मय शिरके ने 490 अंक अर्जित कर दसवा स्थान पाया, चौरई के ग्रमीनवुड पब्लिक स्कूल के पार्थ साहू ने 490 अंक अर्जित कर दसवा स्थान पाया, छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की सानिया सूर्यवंशी ने 490 अंक अर्जित कर दसवा स्थान पाया.

कक्षा 12 वी : प्रदेश की सूची में मिला स्थान ०००००

हायर सेंकेंडरी स्कूल के परिणाम में छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की दीपाली सोनी ने 488 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान पाया, छिंदवाड़ा के सनरेज पब्लिक स्कूल की प्रेरणा रघुवंशी ने 287 अंक अर्जित कर छटवां स्थान पाया, पाढुंर्णा के न्यू सनफ्लावर स्कूल की मेघा विंगने ने 483 अंक अर्जित कर दसवा स्थान पाया, मोहखेड़ के संस्कार सृजन स्कूल उमरानाला की पायल कड़वे ने 483 अंक अर्जित कर दसवा स्थान पाया, अमरवाड़ा के शासकीय कन्या शाला की कुमकुम अहरवार ने 478 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान पाया.

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम

में कक्षा 10वीं में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा की छात्रा कु.अक्षरा ओक्टे ने प्रदेश मैरिट सूची में 5वां स्थान पाया .

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम में कक्षा 12वीं में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा की छात्रा कु.दीपाली सोनी ने प्रदेश की मैरिट सूची में तृतीय स्थान.

Next Post

सब्जी एवं गल्ला मण्डी मार्ग से ननि ने हटाया अतिक्रमण

Wed Apr 15 , 2026
सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित सब्जी मंडी एवं गल्ला मंडी के आसपास बीच सड़क पर लंबे समय से दुकानें और ठेले लगाकर किए गए अतिक्रमण को लेकर ननि प्रशासन ने आज बुधवार की सुबह सख्त कार्रवाई की। लगातार कई दिनों से आम जनता द्वारा यातायात बाधित होने और आवागमन में […]

You May Like