इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट 2026 में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कंपनियों की तकनीक का लिया जायजा

इंदौर। मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर में मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रतिनिधियों से उनके उत्पादों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर उत्पादन की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।

इस समिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना, निवेश के अवसर बढ़ाना और औद्योगिक विकास को गति देना है। माना जा रहा है कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश में आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण से जुड़े उद्योगों के लिए नए अवसर तैयार हो सकते हैं।

Next Post

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई और एस्सार फाउंडेशन ने 'श्री शशि रुइया मेमोरियल गोल्फ चैंपियनशिप' की घोषणा की

Fri Oct 23 , 2026
मुंबई, 23 अक्टूबर (वार्ता) भारत में पुरुषों के पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंटों को आधिकारिक मान्यता प्रदान करने वाली संस्था डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) और एस्सार समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) शाखा एस्सार फाउंडेशन ने आज ‘श्री शशि रुइया मेमोरियल गोल्फ चैंपियनशिप’ के शुभारंभ की […]

You May Like