इंदौर:एबी बायपास रोड स्थित पुमार्थ सेरेनिटी टाउनशिप में सोमवार शाम कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना मांगलिया इलाके के मुंडला बाग क्षेत्र स्थित टाउनशिप की है। बताया जा रहा है कि कचरा वाहन का पहिया बच्ची के पैर पर चढ़ गया।
हादसे के बाद परिजन घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।हादसे का CCTV फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बच्ची के कचरा वाहन की चपेट में आने की घटना दिखाई दे रही है। मामले में बच्ची के परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ मांगलिया चौकी पर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
