भिंड में सड़क हादसा: एक युवक की मौत: दूसरा घायल; ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक

भिंड: एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में बरासों थाना क्षेत्र के डगर गांव निवासी अजय उर्फ करू जाटव की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त खेमसिंह बघेल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहात थाना पुलिस के अनुसार, दोनों युवक रात के समय भिंड से अपने गांव की ओर जा रहे थे। शिवहरे पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक ने पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
भीम आर्मी ने की निष्पक्ष जांच की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय की हत्या षड्यंत्र के तहत की गई है और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Next Post

झांसी रोड़ इलाके में विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग

Wed Jun 4 , 2025
ग्वालियर: झांसी रोड़ इलाके में फायरिंग हुई है। विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग हुई। एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने आपस में विवाद के बाद हवाई फायरिंग कर लाठी डंडों से मारपीट की। फरियादी पक्ष ने फायरिंग और मारपीट का वीडियो जारी किया है। घटना में दशरथ सिंह सहित […]

You May Like

मनोरंजन