राशिफल-पंचांग : 16 मई 2025

पंचांग 16 मई 2025:-

रा.मि. 26 संवत् 2082 ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी भृगुवासरे रात 2/26, मूल नक्षत्रे दिन 2/7, सिद्ध योगे प्रात: 5/45 तदुपरि साध्य योगे रातअंत 5/15, वव करणे सू.उ. 5/23 सू.अ. 6/37, चन्द्रचार धनु, पर्व- संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 16 मई 2025

वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता मेंसफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, अधिकारियों का कानूनी मामलों में मेलजोल बढ़ेगा, वर्ष के अन्त में यात्रा कष्टदायक हो सकती है, दाम्पत्य जीवन का निर्वहन होगा, व्यस्तता रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्रा में कष्ट हो सकता है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों कोउतावलेपन में हानि हो सकती है, सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

————————————————–

आज का भविष्य -शुक्रवार 16 मई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, एकांतप्रिय, ईमानदार, होगा, परिश्रमी दृढ़ निश्चयी होगा, साहसिक कार्य करने वाला, बुद्धि का तेज होगा, बचपन में स्वास्थ्य कुद नरम गरम रहेगा, बाद में अच्छा स्वास्थ्य रहेगा, आर्थिक स्थिति जीवन भर अच्छी रहेगी.

————————————————–

मेष- पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी, राजकीय उलझनें दूर होंगी, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, नई जबावदारी आ सकती है.

वृषभ- नए सौदे हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा, विवाह की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, भाग्यवर्धक प्रयास पूर्ण होंगे, निजी मामलों में सामंस्य बना रहेगा.

मिथुन- सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है, आर्थिक समस्या का समाधान होगा, पारिवारिक विवादों को टाले.

कर्क- विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं, मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी, पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, नये मित्रों से मुलाकात होगीं

सिंह- सम्बन्धों को बेहतर बनाने बनाने की कोशिश करेंगे, कोर्ट कचहरी के कार्यो में व्यस्तता रहेगी, पारिवारिक जबावदारी बढ़ेगी, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा.

कन्या- तनाव की स्थिति में परिवार का साथ खुशी देगा, रोजगार के इच्छित अवसर मिल सकते हैं, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें.

तुला- राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा, प्रापर्टी खरीदने का मन बनेगा, अत्याधिक व्यस्तता होगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, निजी मामलों में एक रूपता रहेगी.

वृश्चिक- मामूली बात को लेकर कार्यस्थल पर परेशानी होगी, अपनी सीमाओं का ध्यान रखें, श्रम एवं प्रयास करने से विरोधियों का शमन होगा, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा.

धनु- युवाओं को कैरियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, प्रिय व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता रहेगी, खानपान पर ध्यान दें.

मकर- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, लोगों की बातों से मन परेशान रहेगा, दिनचर्या नियमित रहेगी, व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी.

कुम्भ- सूझबूझ से फैसला लेने में सफलता मिलेगी, जिद में आकर अपना नुकसान न करें, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, दैनिक कार्यो में परिवर्तन होगा.

मीन- योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी, इच्छानुसान सभी कामकाज पूर्ण होंगे, संपर्क सुखद एवं लाभदायक रहेगा, आत्म विश्वास में वृद्धि होगी.

————————————————–

व्यापार भविष्य:

ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी को मूल नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, लोहा, गुड़, खांड़, चीनी, मोट, आदि में तेजी होगी, घी, गुड़, जौ, चना, के भाव में नरमी होगी. भाग्यांक 3712 है.

————————————————–

Next Post

कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोनू निगम के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई पर लगायी रोक

Fri May 16 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ लोगों का कथित रूप से अपमान करने के लिए दर्ज आपराधिक मामले में लोकप्रिय गायक सोनू निगम के खिलाफ कोई बलपूर्वक कार्रवाई किये जाने पर गुरुवार को रोक लगा दी , बशर्ते वह(निगम) पुलिस जांच में सहयोग करें। […]

You May Like