
ग्वालियर। वैश्य फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक हुई। महामंत्री नीलेश बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में दाना-पानी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत पक्षियों के लिए पानी पीने के सकोरे एवं अनाज का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिसमें 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन तथा महेश नवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली चल समारोह का स्वागत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। सभी सदस्यों ने संगठन की आगामी योजनाओं को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
बैठक में अध्यक्ष श्रीप्रकाश लोहिया, महामंत्री नीलेश बिंदल, कोषाध्यक्ष अनुपम सिंघल, सलाहकार निवर्तमान अध्यक्ष बृजेश सिंघल ,सलाहकर समिति सदस्य मुकेश अग्रवाल, नितिन मांगलिक, पुरुषोत्तम जैन, जे. एस. गुप्ता एवं पारस जैन उपस्थित रहे।
