पांढुरना:मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज शुक्रवार को पांढुरना के नांदनवाडी एवं अंबाडा ग्राम में स्वयं जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने इन ग्रामों में पहुंचकर जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को त्वरित संतोषप्रद निराकरण करने के निर्देश दिए,इस दौरान जहां एक और ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्या बताई,वहीं विभागीय अधिकारी,कर्मचारी सहमे-सहमें दिखाई दिए।
लोगों की समस्याएं सुनने ग्रामों में पहुंचे अधिकारी
गौरतलब हो कि विभागीय अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन प्रति शुक्रवार को कार्यालयों के अपने वातानुकूलित कक्षों से निकलकर लोगों के बीच में पहुंचकर उनसे सौहार्दपूर्ण संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन उसका त्वरित निराकरण करने प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी की गई मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दूसरे सप्ताह के इस शुक्रवार को पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य मुख्यालय नांदनवाडी में आयोजित शिविर में अल सुबह ही विभागीय प्रमुख अधिकारी पहुंच गए थे,इसी दौरान जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ में ने भी ग्राम नांदनवाडी के ग्राम पंचायत पहुंचकर ग्रामीणों के साथ ही जमीन पर ही बैठकर उनकी समस्याएं सुनते हुए विभागीय अधिकारियों से ऑन द स्पॉट जानकारी देते हुए निराकरण कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर को देख जनप्रतिनिधियों को भी जमीन पर बैठना पड़ा
जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ नांदनवाडी के बाद ग्राम अंबाड़ा भी पहुंचे यहां भी इन्होंने ग्राम पंचायत के बाहर ही जमीन पर बैठ बड़े ही सहज से ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते देख ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात बताई,वहीं जिला कलेक्टर को जमीन पर बैठकर लोगों से बाते करते देख जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभाग प्रमुख अधिकारियों को भी जमीन पर ही बैठकर लोगों की बातें सुननी पड़ी ।
सहमे-सहमे दिखाई दिए अधिकारी,कर्मचारी
वहीं इस मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के पहले ही दिन छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लापरवाही बरतने वाले जिला स्वास्थ्य अधिकारी,तहसीलदार,पटवारियों पर कि गई कार्यवाही की थी,वहीं इस शुक्रवार को पांढुरना जिले के मुखिया जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ को इस कार्यक्रम में देख विभागीय अधिकारी अपनी किसी लापरवाहीं पर कोई कार्यवाहीं ना हो जाए इस बात को लेकर पूरे समय सहमें-सहमें दिखाई दिए
