डाक नेटवर्क का सार्वजनिक सेवाओं के लिए हो व्यापक उपयोग: जितेंद्र सिंह

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने डाक विभाग के विशाल राष्ट्रव्यापी नेटवर्क का सरकार के कार्यक्रमों, नागरिकों तक पहुंच और अंतिम छोर तक सार्वजनिक सेवाओं की डिलिवरी के लिए और अधिक व्यापक उपयोग करने पर जोर दिया है।

डॉ सिंह ने सोमवार को यहां डाक कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि इंडिया पोस्ट का विशाल नेटवर्क मूल्यवान सार्वजनिक-सेवा ‘परिसंपत्ति’ है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडिया पोस्ट के विस्तारित सेवा नेटवर्क से सरकार और नागरिकों के बीच संबंध को और मजबूत किया जा सकता है। डाकिए की बदलती भूमिका इंडिया पोस्ट के परिवर्तन की झलक बताते हूए उन्होंने कहा कि इसी परिवर्तन की बदौलत बैंकिंग और अन्य आवश्यक सेवाएं वर्तमान समय मे सीधे देश के नागरिकों तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डोरस्टेप बैंकिंग के विस्तार से गांवों और घरों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने में मदद मिली है।

 

 

Next Post

जय श्री गणेश के जयघोष से गूंजा शहर, घरों और पंडालों में विराजे गणपति

Mon Sep 14 , 2026
छिंदवाड़ा। जय श्री गणेश के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी की चमक के बीच सोमवार को शहर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही घरों, मोहल्लों और छोटे-बड़े गणेश पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे के […]

You May Like