छोटी बहन के सामने कुंए में समा गई बड़ी बहन, मौत

शिवपुरी: पिछोर थाना अंतर्गत खडेला गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने हुई है, जहां एक 18 वर्षीय युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उमा गुर्जर के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। उमा अपनी छोटी बहन ज्योति गुर्जर के साथ अपने खेत पर मवेशियों के लिए घास बांधने गई थी। दोनों बहनें खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक पैर फिसलने या अन्य किसी कारणवश उमा पास ही स्थित गहरे कुएं में गिर गई।

कुआं पानी से लबालब भरा हुआ था, जिससे उमा को संभलने का मौका नहीं मिला। छोटी बहन ज्योति बदहवास हालत में रोते हुए घर पहुंची। उसने रोते-बिलखते परिजनों को बताया कि उमा कुएं में गिर गई है और बाहर नहीं निकल रही है। खबर सुनते ही पिता कदम सिंह गुर्जर तुरंत अपनी बाइक उठाकर खेत की ओर भागे। जब पिता और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उमा पानी के ऊपर नजर नहीं आ रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए कुएं में लगी मोटर को चालू किया और पानी बाहर निकालना शुरू किया। कई घंटों की मेहनत के बाद जब पानी का स्तर कम हुआ, तब उमा का शव दिखाई दिया।

Next Post

विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का दुखद निधन, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया गहरा शोक

Wed Jan 28 , 2026
मुंबई | महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (NCP) प्रमुख अजित पवार की बुधवार को एक भीषण विमान दुर्घटना में मौत हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि बारामती में हुए इस हादसे में अजित […]

You May Like