नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने से आक्रोशित छात्रों ने जलाया पुतला

जबलपुर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा रद्द होने से देश के विद्यार्थियों में बहुत गुस्सा है और प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर में भी विद्यार्थियों ने एनएसयूआई के साथ मिलकर विरोध दर्ज कराया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए चेयरमैन प्रदीप जोशी का मालवीय चौक में पुतला जलाया।

विदित हो कि 3 मई 2026 को आयोजित की गई नीट यूजी 2026 परीक्षा की रद्द कर दिया गया है एनटीए ने ये फैसला राजस्थान में नीट पेपर लीक होने की घटना को देखते हुए लिया है, एनटीए इस फैसले को छात्र हित और परीक्षाओं में विश्वसनीयता और पारदर्शिता कायम रखने वाला निर्णय बता रही है उधर छात्रों में इस फैसले को लेकर बहुत गुस्सा है। एनएसयूआई के छात्र नेता अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में नीट परीक्षा रद्द होने के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन जताया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि देशभर में लगभग 30 लाख छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन प्रतिवर्ष परीक्षा रद्द हो जाने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में अटक जाता है जो छात्रों के हितों के खिलाफ है।प्रदर्शन में प्रतीक गौतम, एजाज अंसारी,सैफ मंसूरी, वकार खान,युग ठाकुर,अरमान, सोधूं मेश्राम, अनिकेत तिवारी सहित सैकड़ो छात्र मौजूद थे।

Next Post

पाँच रेलकर्मी उत्कृष्ट संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

Wed May 13 , 2026
जबलपुर: रेलवे द्वारा रेल परिचालन में उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों को बनाए रखने और संरक्षा के प्रति असाधारण जागरूकता दिखाने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में अप्रैल माह में पश्चिम मध्य रेलवे में ड्यूटी के दौरान असाधारण सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर […]

You May Like