जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत मदर टेरेसा महाकाली मंदिर के पास नकाबपोशों ने कपड़ा कारोबारी को रोककर हमला कर दिया और नगद 3 हजार लूट लिए। एक्सिस में तोड़फोड़ कर भाग गए।पुलिस ने बताया कि बुधवार को रोहित जैन 28 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर जैन मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गंजीपुरा में कपड़े की दुकान चलाता है, कल रात में दुकान बंद करके अपने घर मदर टेरेसा अपनी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एस वाई 9187 से चुंगी तरफ से आ रहा था.
जैसे ही मदर टेरेसा महाकाली मंदिर के पास पहुॅचा तभी पीछे से बिना नम्बर की स्पेलेण्डर में तीन लड़के चेहरा ढके हुये आये और उसकी गाड़ी के आगे मोटर सायकल लगाकर रोके और तीनों गाड़ी से उतरकर हाथ मुक्कों एवं गैस पाईप से मारपीट करने लगे और उसकी जेब में रखे तीन हजार रूपये छीन लिये, उसने विरोध किया तो तीनों उसकी एक्सिस में लात मारकर गाडी में नुकसान किये, उसका मोबाइल छीनने लगे तो मोबाइल गिर गया जिससे मोबाइल की स्क्रीन खराब हो गयी, मारपीट से उसके पीठ माथे में चोटें आ गयीं तीनों अज्ञात लड़के मोटर सायकल से चुंगी तरफ भाग गये।
