एम्बुलेंस का चालक करता रहा एप्रूवल का इंतजार,घायल सडक़ पर पड़ा रहा 

विदिशा, शुक्रवार की दोपहर को अहमदपुर चौराहे जाने वाले रास्ते पर दो बाइक सवार वायपास कि ओर जा रहे थे इसी दौरान एक गाय सडक़ पार कर रही थी उसी दौरान बाइक चालक गाय से टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार और गाय दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर गए. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी,लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद एंबुलेंस चालक कंपनी से एप्रूवल मिलने का इंतजार करता रहा. करीब 15 मिनट तक घायल सडक़ पर तड़पते रहे. इस दौरान एंबुलेंस चालक केवल फोन पर अनुमति लेने में व्यस्त रहा। आखिरकार अनुमति मिलने के बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा की इस देरी पर नाराजग़ी जताई और व्यवस्था में सुधार की मांग की है कि आपात स्थिति में सीधे इलाज की अनुमति देने की व्यवस्था की जाए, जिससे घायल को समय पर राहत मिल सके.

Next Post

तवा डेम के पांच गेट खुले,सैलानियों ने लिया रोमांच का आनंद

Fri Jul 25 , 2025
इटारसी। तवा डेम के पांच गेटों से 55, 680 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आज शाम साढ़े चार बजे तीन गेटों को तीन फिट खोलकर तवा नदी में 14802 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, शाम को गेट की संख्या पांच कर दी और ऊंचाई सात-सात फिट करके मात्रा […]

You May Like