यूजीसी के संबंध में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भिण्ड: यूजीसी के संबंध में राष्ट्रपति के नाम समाजसेवियों ने एसडीएम गोहद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जनवरी 2026 में अधिसूचित यूजीसी (प्रमोशन ऑफ एक्युटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस) रेग्यूलेशन 2026 उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू किए गए हैं। इन विनियमों का उद्देश्य शिक्षा में समानता एवं समावेशन को बढ़ावा देना बताया गया है। तथापि, विभिन्न वर्गों के छात्रों के बीच संतुलन, समान अवसर तथा निष्पक्षता को लेकर कुछ शंकाएं एवं विचार उत्पन्न हुए हैं।

अपेक्षा की गई कि सभी वर्गों के छात्रों के अधिकारों पर समान रूप से विचार किया जाए तथा शिकायत व्यवस्था में पारदर्शिता और संतुलन सुनिश्चित हो। उक्त विनियमों की पुन: समीक्षा किए जाने के संबंध में गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ताकि इस विषय पर उचित एवं व्यापक विचार संभव हो सके। आवेदन देने वाले पुखराज भटेले (जिला महामंत्री राष्ट्रीय सनातन सेना भारत), रितिक यादव, बंटी जादोन, सोनू शर्मा, शिवम पांडा, सत्यम सिंह तोमर, देश श्रीवास्तव, संदीप पमार, सुनील गोले, सोमवीर, सुशील सिंह एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Next Post

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ का आयोजन कल होगा

Thu Jan 22 , 2026
भिण्ड: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला स्तर एवं प्रत्येक मतदान केन्द्र पर किया जाएगा। 25 जनवरी को अवकाश होने के कारण मतदाता दिवस की शपथ 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी।अपर कलेक्टर ने समस्त शासकीय अशासकीय कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित कर कहा […]

You May Like