मेक्सिको को 3-2 से हराकर इंग्लैंड फीफा विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में

मेक्सिको सिटी, 06 जुलाई (वार्ता) जूड बेलिंगहैम के दो गोल और हैरी केन के पेनल्टी स्पॉट से किए गए एक गोल की बदौलत इंग्लैंड ने सह मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर फीफा विश्वकप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

एज़्टेका स्टेडियम में सोमवार को खेले गये इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए बेलिंगहम ने मैच में पहला गोल 36वें मिनट और दूसरा 38वें मिनट में दागा। हैरी केन ने (60वें) मिनट गोल किये। वहीं मेक्सिको के लिए जूलियन क्विनोन्स ने 42वें मिनट तथा आर जिमेनेज ने 69वें मिनट में गोल किये।

मैच की शुरुआत में बेलिंगहम के पहले हाफ में किए गए दो गोल से इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त मिली। जूलियन क्विनोन्स ने इस अंतर को कम किया, लेकिन दूसरे हाफ में हैरी केन के पेनल्टी गोल ने इंग्लैंड को थोड़ी राहत दी।

हालांकि, केन के पेनल्टी देने और जिमेनेज़ के उसे गोल के बाद मेक्सिको फिर से मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगाने वाली स्थिति में आ गया था। मैच के दौरान जेरेल कांसा को रेर्ड कार्ड दिखा गया और इंग्लैंड को 10 खिलाड़ियों से खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। आखिरीकार इंग्लैंड समय का परिचय देते हुए विश्वकप में यादगार जीत दर्ज की।

 

 

Next Post

नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

Mon Jul 6 , 2026
न्यूयॉर्क, (अमेरिका) 06 जुलाई (वार्ता) ब्राजील फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ने सोमवार को फीफा विश्वकप में नॉर्वे के खिलाफ उनकी टीम को मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने पेनल्टी के जरिए मैच के अंत में एक सांत्वना गोल दागा, लेकिन […]

You May Like