खुशहाल जीवन के सरल उपायों पर पुस्तक का विमोचन

भोपाल। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को वल्लभ भवन स्थित अपने कक्ष में मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं मोटिवेशनल स्पीकर इंजीनियर सुधीर नायक द्वारा लिखित पुस्तक ‘आनंद के सरल प्रयोग’ का विमोचन किया।

विमोचन के बाद उपमुख्यमंत्री ने पुस्तक का अवलोकन किया और इसे दैनिक जीवन के लिए उपयोगी बताया। पुस्तक में तनाव कम करने तथा जीवन में आनंद और संतुष्टि बढ़ाने के उद्देश्य से 18 छोटे और सरल प्रयोग बताए गए हैं। लेखक सुधीर नायक के अनुसार, ये प्रयोग उनके अनुभवों पर आधारित हैं और कई लोगों द्वारा इन्हें अपनाकर लाभ प्राप्त किया गया है।

पुस्तक में ऐसे व्यावहारिक उपायों को शामिल किया गया है, जिन्हें बिना जीवनशैली में बड़े बदलाव के दैनिक दिनचर्या में अपनाया जा सकता है। इसका उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त और अधिक आनंदपूर्ण जीवन की ओर प्रेरित करना है।

इस अवसर पर आशीष सोनी, संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति, मतीन खान, मनोज चौहान, सतीश शर्मा, दिलीप सोनी, दीप्ति बच्चानी, श्याम बिहारी दुबे, प्रतीक गुप्ता, नीलेश पटवा, बदामी लाल, अनिल मंडलोई, विकास नोरंग और मंगल सोनवाने सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

युकी भांबरी और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष युगल के क्वार्टर-फ़ाइनल से बाहर

Wed Sep 30 , 2026
आइची नागोया, 30 सितंबर (वार्ता) भारत के युकी भांबरी और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष डबल्स के क्वार्टर-फ़ाइनल में हो चेनजुई और सू यू-ह्सियू से 7-(5)6, 6-3 से हारकर बाहर हो गए। इससे पहले अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन श्रीराम बालाजी भी क्वार्टर-फ़ाइनल से बाहर हो गए थे। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like