‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी

अलायंस में एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप का दर्द साझा किया। उन्होंने खुलासा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें सिगरेट से जलाया और थप्पड़ भी मारा था।

टीवी अभिनेत्री नीति टेलर इन दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रही हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। नीति ने बताया कि वह एक समय बेहद हिंसक और टॉक्सिक रिश्ते में थीं, जहां उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें सिगरेट से जलाया था और थप्पड़ भी मारा था।

शो में रूही देसानी, मिनी माथुर और डेलवार आर्यन के साथ बातचीत के दौरान नीति टेलर ने अपनी जांघ पर मौजूद पुराने निशान भी दिखाए। उन्होंने बताया कि ये निशान उनके एक्स बॉयफ्रेंड द्वारा सिगरेट से जलाए जाने के हैं। नीति ने कहा कि मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने एक बार मुझे सिगरेट से जला दिया था। वह बहुत हिंसक और साइको था। उसके जन्मदिन की रात उसने अपना आपा खो दिया।

कम उम्र की वजह से नहीं समझ पाईं हालात
अभिनेत्री ने बताया कि जब वह इस रिश्ते में थीं, तब उनकी उम्र काफी कम थी और अनुभव की कमी के कारण वह सामने वाले इंसान की असली सोच और व्यवहार को समझ नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि मैं उस समय सिर्फ एक बच्ची थी। उस उम्र में इंसान इमोशनल रूप से कमजोर होता है और लोगों के असली चरित्र को पहचानना आसान नहीं होता।

शादी और अलगाव की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी
नीति टेलर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी बात की। उन्होंने 2019 में परिक्षित बावा से सगाई की थी और 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी। साल 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन नीति ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी। अब इस बारे में उन्होंने कहा कि जब आप किसी बात पर प्रतिक्रिया नहीं देते, तो वही अपने आप में जवाब होता है।

टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं नीति
वर्क फ्रंट की बात करें तो नीति टेलर टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने कैसी ये यारियां, गुलाम, इश्कबाज, बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे कई चर्चित धारावाहिकों में अभिनय किया है। इसके अलावा वह झलक दिखला जा 10, सोशल स्क्वाड और अन्य रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। ‘अलायंस’ में किया गया उनका यह खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Next Post

आयुक्त ने जलूद में नर्मदा योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

Mon Jul 6 , 2026
इंदौर: निगम आयुक्त ने रविवार को जलूद स्थित नर्मदा चौथे चरण और अमृत 2.0 योजना के निर्माणाधीन कार्यों का दौरा कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शेष खुदाई कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मशीनरी एवं संसाधनों का तत्काल मोबिलाइजेशन करने के निर्देश दिए.निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज […]

You May Like