आयुक्त ने जलूद में नर्मदा योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

इंदौर: निगम आयुक्त ने रविवार को जलूद स्थित नर्मदा चौथे चरण और अमृत 2.0 योजना के निर्माणाधीन कार्यों का दौरा कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शेष खुदाई कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मशीनरी एवं संसाधनों का तत्काल मोबिलाइजेशन करने के निर्देश दिए.निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज जलूद स्थित नर्मदा फेस 4, अमृत 2.0 योजना के तहत 1650 एमएलडी का निर्माणाधीन इंटेक वेल तथा 180 एमएलडी फेज-1 एवं फेज-2 इंटेक वेल योजनाओं का मौका निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान बची खुदाई में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मशीनरी एवं संसाधनों का मोबिलाइजेशन करने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. आयुक्त द्वारा इसके बाद रॉ वाटर मेन पंपिंग, मेन पाइपलाइन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया. कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन, निर्माण की गुणवत्ता तथा कार्य में अधिक गतिबढ़ाने के निर्देश दिए. इस दौरान निगम जलकार्य कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, पीडीएमसी एवं संबंधित अधिकारी साथ थे.

Next Post

दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी

Mon Jul 6 , 2026
एक्ट्रेस मोनालिसा के लाल जोड़े में दुल्हन बने लुक ने सोशल मीडिया पर दूसरी शादी की चर्चाओं को हवा दे दी। हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ किया कि यह उनके नए किरदार द दुल्हन का लुक है। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस […]

You May Like