दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी

एक्ट्रेस मोनालिसा के लाल जोड़े में दुल्हन बने लुक ने सोशल मीडिया पर दूसरी शादी की चर्चाओं को हवा दे दी। हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ किया कि यह उनके नए किरदार द दुल्हन का लुक है।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार वजह उनकी दुल्हन वाले लुक की वायरल तस्वीरें हैं। लाल जोड़े, भारी गोल्डन ज्वेलरी और पारंपरिक मेकअप में सजी मोनालिसा को देखकर कई लोगों को लगा कि वह दूसरी शादी करने जा रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां देने लगे।

दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुल्हन के लिबास में कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि द दुल्हन, द करैक्टर इसी कैप्शन से साफ हो जाता है कि यह लुक उनकी असल जिंदगी नहीं, बल्कि किसी नए प्रोजेक्ट या किरदार का हिस्सा है। यानी मोनालिसा दूसरी शादी नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्होंने किसी शूटिंग या आने वाले प्रोजेक्ट के लिए दुल्हन का रूप धारण किया है।

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें परम सुंदरी कहा तो किसी ने क्वीन और गॉर्जियस ब्राइड जैसे कॉम्प्लिमेंट दिए। एक फैन ने लिखा कि आप हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आप मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं और हमेशा की तरह इस बार भी कमाल लग रही हैं। दिल और फायर इमोजी से भरे कमेंट सेक्शन से साफ है कि फैंस को उनका यह नया लुक बेहद पसंद आया है।

भोजपुरी से टीवी तक बनाया खास मुकाम
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। ‘नज़र’ में डायन के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके अलावा वह ‘बेकाबू’, ‘नमक इश्क का’, ‘माता की महिमा’ और ‘शमशान चंपा’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में नजर आ चुकी हैं।

बिग बॉस में हुई थी शादी
मोनालिसा की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने ‘बिग बॉस 10’ के घर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। दोनों आज भी टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। फिलहाल मोनालिसा का ब्राइडल लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। हालांकि यह उनकी दूसरी शादी नहीं, बल्कि उनके नए किरदार की झलक है।

Next Post

पंढरीनाथ चौराहे पर नई एप्रोच रोड से ट्रैफिक को मिलेगी राहत

Mon Jul 6 , 2026
इंदौर: शहर के व्यस्त पंढरीनाथ मंदिर चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाई जा रही नई एप्रोच रोड का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग के शुरू होने से पंढरीनाथ और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का […]

You May Like