मुलताई। पवित्र नगरी में ताप्ती तट स्थित संत गाडगे बाबा मंदिर परिसर में 23 फरवरी को स्वच्छता अभियान के जनक संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150 वी जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संत गाडगे बाबा समिति के श्याम सेवतकर ने बताया कार्यक्रम में जिले व जिले बाहर से समाजबंधु आ रहे है.कार्यक्रम के दौरान सुबह 8 बजे हवन-पूजन,11 बजे पालकी यात्रा नगर भ्रमण और बच्चों द्वारा आर्कषण झांकी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं दोपहर 12 बजे से अतिथियों का सम्मान कक्षा 5, 8 ,10,12 वी के 65 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले बालक बालिकाओं सहित खिलाड़ियों का सम्मान होगा।वहीं समाज के रक्तदाता का सम्मान और गाडगे बाबा पर सामाजिक संदेशों पर अपने सुंदर एवं प्रेरणा दायी विचार प्रस्तुत करेंगे ।गाडगे बाबा जयंती पर 23 फरवरी को बैतूल जिले के सामाजिक बंधुओ के घर जाकर मुलताई आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। जिसमें जिले से बाहर के सामाजिक बंधु भी शामिल होंगे। इस कार्य में श्याम सेवतकर, अनिल पपाड़कर को समाज बंधुओं द्वारा प्रचार प्रसार में सहयोग दिया जा रहा है।
