जबलपुर पहुंची 50 सदस्यीय टोली ने दिया एक भारत, श्रेष्ठ भारत और नशा मुक्त भारत का संदेश

जबलपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पूरे देश में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का माहौल है। इसी कड़ी में विभिन्न राज्यों की पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निकाली जा रही भव्य नेशनल मोटर साइकिल रैली-2026 की 50 सदस्यीय टोली आज जबलपुर पहुंची। इस टोली में बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के राज्य पुलिस सेवा के जांबाज अधिकारी और जवान शामिल हैं।

यह राष्ट्रव्यापी रैली देश के अलग-अलग राज्यों से गुजरते हुए आगामी 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के केवड़िया एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर संपन्न होगी। जबलपुर पहुंची इस रैली का मूल उद्देश्य देशवासियों को नशा मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूक करना है। इसके साथ ही यह जांबाज सड़कों के रास्ते देश के कोने-कोने में एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अखंड संदेश पहुंचा रहे हैं।

Next Post

खेतों से अभ्यारणों तक कृष्णमृगों का सफर, अब तक 663 का रेस्क्यू

Mon Oct 19 , 2026
शुजालपुर,  फ सलों को नुकसान और मानव वन्यप्राणी द्वंद्व कम करने के लिए शुजालपुर वन विस्तार क्षेत्र में कृष्णमृगों के स्थानांतरण का अभियान जारी है. सोमवार को मगरानिया और देहंडी के पास से 126 कृष्णमृगों का रेस्क्यू किया गया. 9 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान में अब तक 663 कृष्णमृगों […]

You May Like

Play sound