ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी पर युवती का शव मिलने से सनसनी

ग्वालियर: चर्चित कैंसर पहाड़ी पर सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। झांसी रोड थाना क्षेत्र में स्थित चित्रकूट धाम मंदिर के पीछे जंगल की झाड़ियों में स्थानीय लोगों ने युवती का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले में आगे की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Next Post

रीवा संजय गांधी अस्पताल की चौथी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग

Mon Aug 31 , 2026
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक नीचे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद अस्पताल परिसर में […]

You May Like