बकाया राजस्व न भरने वाले मैरिज गार्डन और पेट्रोल पंपों पर होगी कुर्की की कार्रवाई

बेगमगंज। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम सौरभ मिश्रा के द्वारा राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत सभी 13 मैरिज गार्डन एवं 10 पेट्रोल पंप  एवं एक निजी आरओ वॉटर सप्लाई प्लांट सहित निर्माणधींन  यूनानी हॉस्पिटल  भवन निर्माण का औचक  निरीक्षण किया गया।

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि शासन के हितार्थ  राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत सभी मैरिज गार्डन एवं पेट्रोल पंप संचालकों को भूमि उपयोग अनुसार व्यापवर्तन  की राशि जमा कराई गई और जिनका बकाया है या जो डिफाल्टर है, उन्हें चेतावनी दी गई कि अपनी बकाया राशि दो दिन के अंदर जमा करें पालन नहीं किए जाने की दशा में  अन्यथा  धारा 59 (8 ) के तहत बिना सूचना के व्यापवर्तन  एवं वर्तमान प्रयोजन अनुसार पिछले 5 सालों का प्रीमियम भू-भटक सहित अर्थ अधिरोपित किया जाएगा। पालन नहीं करने पर संपत्ति की जब्ती एवं कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर पालिका परिषद के पास वॉटर सप्लाई करने वाले एक आरओ प्लॉट का निरीक्षण किए जाने के उपरांत संचालक को साफ सफाई रखने एवं गर्मी के मद्देनजर पानी में निर्धारित माफ दंड के अनुसार मिनरल एवं क्लोरीन का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके ।

वही नगर के कबीट चौराह  स्थित निर्माण यूनानी हॉस्पिटल भवन के निर्माण का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। राजस्व वसूली अभियान के लिए अलग-अलग टीम गठित कर सक्रियता से वसूली अभियान चलाया जा रहा है जो भी बकायदार एवं डिफाल्टर है उन पर राजस्व विभाग द्वारा  सख्ती की जा रही है । सभी को निर्देशित किया गया है कि दो दिवस के अंदर अपनी -अपनी बकाया राशि जमा कर दें अन्यथा परिणाम के लिए तैयार रहे।

Next Post

बागेश्वर धाम पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना

Sat Mar 7 , 2026
छतरपुर। यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने पारिवारिक दौरे पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम पहुंचे। डिप्टी सीएम के रूप में यह उनका धाम पर पहला आगमन था। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन और धाम समिति की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। […]

You May Like

मनोरंजन