
सीधी। सरपंच पति द्वारा अपनी बाइक से 14 वर्षीय किशोरी को उसकी बहन के घर पहुंचाने की आड़ में रास्ते में जंगल के समीप उतारकर गलत नियत से छेडख़ानी शुरू कर दी। गनीमत यह थी कि किशोरी की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर फटकार लगाई। जिसके बाद आरोपी बाइक लेकर भाग खड़ा हुआ। पीडि़त किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध महिला पुलिस थाना में आपराधिक मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में कहा है कि वह चकडौर पुलिस चौकी अंतर्गत गांव की निवासी है। उसके घर आरोपी यज्ञनारायण तिवारी का आना-जाना था। जिसके चलते घर के सभी लोग उसे जानते थे। अभी 1 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 बजे आरोपी उसके घर आया और नानी से हाल-चाल पूंछने लगा और कहा कि वह व्यौहारी में घर बना रहा है। इस वजह से वहां जा रहा हूं। जिस पर किशोरी ने कहा कि चाचा आप उधर जा रहे हैं तो मेरी दीदी के घर मुझे गजरी गांव छोंड़ दें, आरोपी तैयार हो गया। दोपहर करीब 12 बजे गजरी गांव के जंगल व बंधा के समीप जब आरोपी की बाइक पहुंची तो उसके द्वारा रोंक दिया गया। किशोरी को बाइक से उतारकर गलत नियत से शरीर में स्पर्ष करने लगा। आरोपी का यह कृत्य देखकर किशोरी ने हल्ला गुहार मचाया। जिसके बाद वहां से महुआ लेकर गुजर रही दो महिलाएं पहुंची और उनके द्वारा डांट-फटकार लगाई गई। जिससे आरोपी भाग खड़ा हुआ। महिलाओं ने किशोरी को उसके बहन के घर ले जाकर पहुंचाया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध धारा 74, 75(2), 351(3) बीएनएस एवं 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(1)(आर), (3)(1)(डब्ल्यू)(आई), 3(1)(डब्ल्यू) (आईआई), 3(2-व्हीए) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
