शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर बल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली 09 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शौर्य दिवस के अवसर पर बल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री शाह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा ,” सीआरपीएफ वीरता दिवस पर हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन। वर्ष 1965 में आज ही के दिन सीआरपीएफ के वीर जवानों ने कच्छ का रण के सरदार पोस्ट पर दुश्मनों के मंसूबों को ध्वस्त करते हुए बहादुरी का स्वर्णिम अध्याय रचा। राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

सीआरपीएफ शौर्य दिवस हर वर्ष 9 अप्रैल को मनाया जाता है जो 1965 में कच्छ के रण में सरदार पोस्ट पर सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी द्वारा पाकिस्तानी ब्रिगेड के हमले को विफल करने और अभूतपूर्व वीरता के सम्मान में मनाया जाता है। इस ऐतिहासिक युद्ध में सीआरपीएफ के 6 जवान शहीद हुए थे।

Next Post

बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में बिकवाली, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का

Thu Apr 9 , 2026
मुंबई, 09 अप्रैल (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में बिकवाली हावी रही और बीएसई का सेंसेक्स 931.25 अंक (1.20 प्रतिशत) टूटकर 76,631.65 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 222.25 अंक यानी 0.93 […]

You May Like