कान्हा के रंग में रंगा खालसा महाविद्यालय, भक्ति के साथ सजी संस्कृति की महफिल

जबलपुर:श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों को प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्राचार्य डॉ. आरएस चंडोक ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, कर्मयोग, सत्य, धर्म, प्रेम और करुणा का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी संस्कृति की विरासत होने के साथ जीवन को सही दिशा देने वाली समृद्ध विचारधारा भी है।

कार्यक्रम में छात्रा हर्षिता पाठक ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर प्रभावशाली कथा-वाचन किया, वहीं विद्यार्थियों की भक्तिमय नृत्य और गायन प्रस्तुतियों ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिए। आयोजन प्राचार्य डॉ. आरएस चंडोक के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. अंजू पाठक और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शशि दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन डॉ. हर्षिता शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका शिखा पाराशर सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Post

पूर्ण समर्पण और विश्वास की प्रतीक हैं माता मरियम : फा. रॉक मारियन

Sun Sep 6 , 2026
जबलपुर: घमापुर स्थित निर्मला चर्च में वेलंकन्नी माता के आदर में आयोजित नवीना प्रार्थना के सातवें दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव का वातावरण रहा। इस अवसर पर सेंट नॉरबर्ट स्कूल, दमोह के फा. रॉक मारियन ओ. प्रेम. ने ध्वजारोहण कर विधिवत मिस्सा बलिदान अर्पित किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि […]

You May Like